मनोज कुमार पुरोहित
First Published 05:38[IST](19/04/2010)
Last Updated 05:54[IST](19/04/2010)
ऐसे पता चलती है खराबी:इस तकनीक में कार के इंजन की आवाज रिकॉर्ड कर उसे स्वरों में बांटा जाता है। इन्हीं स्वरों में बदलाव के आधार पर पता लगाया जाता है कि वाहन में कहां-क्या खराबी है। इसके लिए एक खास सॉफ्टवेयर बनाया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने मारुति समेत कई कंपनियों की कारों की खराबी को इस सॉफ्टवेयर की मदद से ढूंढ़ा है। इससे करीब 90 फीसदी तक मामलों में कंप्यूटर की बताई खराबी ही सही निकली।
ऐसे होगी जांच:किसी भी खराब गाड़ी के इंजन की आवाज को रिकॉर्ड कर कंप्यूटर में स्टोर किया जाएगा। फिर कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से आवाज को सुरों में बदला जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर यह बता देगा कि गाड़ी में क्या परेशानी है और इसका कैसे निराकरण किया जा सकता है।
Mr Mukesh Upadhayay done MCA from MBM Engineering College in 1992.